वार्षिक राशिफल 2020
हर व्यक्ति नए साल से कई उम्मीदें लगाए रहता है। जिसके जीवन में जिस चीज की
कमी होती है वह व्यक्ति उम्मीद करता है कि आने वाला साल उसके जीवन से वह
कमी दूर कर देगा और उसका जीवन खुशियों से भर जाएगा। वैदिक ज्योतिषशास्त्र
में नक्षत्रों को कुल 12 राशियों में बांटा गया है। जिसमें मीन, कुंभ,
मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, तुला, कन्या, वृश्चिक, धनु, मिथुन और मकर हैं।
यानि कि कुल 12 राशियां होती हैं और इन्हीं राशियों के आधार पर ज्योतिषी
किसी भी व्यक्ति का भविष्य और उपाय बताते हैं। सभी राशियों के स्वामी
अलग-अलग ग्रह के होते हैं, हर ग्रह का प्रभाव सब पर अलग-अलग पड़ता है। आज
हम आपको 2020 के लिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल बता रहे हैं। इस भविष्यफल
की सहायता से आप यह जान पाएंगे कि 2020 में आपको किस क्षेत्र में उपलब्धि
मिलेगी और कौन सा क्षेत्र आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। यही नहीं आप अपनी
समस्याओं को दूर करने के लिए विशेष उपाय भी जान सकते हैं। आइए जानते हैं
क्या कहता है आपका 2020 का राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए साल 2020 काफी मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक
स्थिति साल की शुरुआत में काफी अच्छी रहेगी लेकिन साल के मध्य में किसी
जमीनी मामले को लेकर घर के बड़ों के साथ विवाद हो सकता है। करियर के लिहाज
से आपको इस वर्ष अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जिस वजह से आपकी आर्थिक स्थिति
में भी सुधार होगा। इस साल किसी के साथ लेन-देन न करें। किसी यात्रा पर
जाते हैं तो अपने स्वास्थ्य की कतई अनदेखी न करें। आपके साथ यात्रा के
दौरान दुर्घटना होने की भी संभावना है। संतान की ओर से इस वर्ष अच्छे
समाचार सुनने को मिलेंगे। साल के आखिरी में आप अपने घर में कोई मांगलिक
कार्य संपन्न करा सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए साल की शुरुआत भले ही अच्छी न हो लेकिन साल का अंत
काफी अच्छा रहेगा। साल के शुरू में ही आप तनाव की चपेट में आ सकते हैं। जिस
वजह से आपकी पारिवारिक स्थिति बिगड़ सकती है। मार्च महीने में आपको एक ऐसी
नौकरी का आॅफर आएगा जो आपकी जिंदगी बदल सकता है। इस वर्ष आप काम के
सिलसिले में विदेश भी जा सकते हैं। निसंतान दंपत्तियों को इस वर्ष संतान का
सुख मिलने के पूरे योग हैं। सिंतबर महीना आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण
रहेगा। इस दौरान न ही कहीं निवेश करें और न ही कोई नई चीज खरीदें। वैवाहिक
जीवन खुशनुमा रहेगा और कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। ससुराल पक्ष में आपका
औहदा बढ़ेगा और हर बड़े काम में आपकी राय ली जाएगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए साल 2020 कई नई सौगातें लेकर आएगा। इस वर्ष
आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी। व्यवसाय करने वालों के लिए भी यह साल
बहुत शुभ है। करियर में आपको कई तरह के उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़
सकता है। इसके बावजूद आपकी नौकरी को सालभर तक कोई खतरा नहीं है। शिक्षा के
क्षेत्र से जुड़े छात्रों के लिए भी यह वर्ष बहुत अच्छा रहेगा। अक्टूबर से
लेकर दिसंबर के समय आप अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। छोटे भाई बहनों से
प्यार मिलने के साथ ही बड़े भाई-बहनों और माता-पिता का आर्शीवाद मिलेगा। इस
वर्ष आपके पिता आपके बिजनेस में पैसा निवेश करेंगे। साल के मध्य में
स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है लेकिन साल के अंत तक आप खुद को फिट महसूस
करने लगेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक इस वर्ष यदि स्वस्थ रहना चाहते हैं तो साल की शुरुआत से
ही संतुलित भोजन को अपनाएं। खराब खानपान से आपको गहरा स्वास्थ्य जोखिम
उठाना पड़ सकता है। साल के मध्य में आपको पित्त संबंधित शारीरिक समस्याएं
होने की संभावना है। इस वर्ष आपका प्रेम जीवन बहुत अच्छा रहेगा। प्रेमी के
साथ विवाह होने के योग हैं। किसी करीबी दोस्त से आपको खतरा है। यदि नौकरी
की बात करें तो आपको काफी उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ेगा। कई बार आपको
अपनी नौकरी खतरे में दिखेगी लेकिन साथ ही कई नए आॅफर भी आपको मिलेंगे। माता
के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। पारिवारिक जीवन भी ठीक-ठाक रहेगा।
ससुराल पक्ष में किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। इस वर्ष आप अपने
बच्चों पर काफी खर्च करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए साल की शुरुआत बेहद अच्छी होगी। फरवरी महीने
में आपको विदेश में नौकरी करने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति का ग्राफ भी
आपका बहुत अच्छा रहेगा। साल के मध्य में आप नया घर या आफिस खरीद सकते
हैं। हालांकि अगस्त से लेकर अक्टूबर तक का समय थोड़ा निराशाजनक रहेगा। इस
दौरान आपकी गाड़ी या कोई दूसरी किमती चीज खो सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य
को लेकर जरा भी लापरवाही न बरतें। पारिवारिक स्थिति खराब होने के कारण आप
घर में हवन करवा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष काफी सफलता देने
वाला रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों को भी इस वर्ष
अनुकूल परिणाम मिलेंगे। साल के अंत में आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। इस
दौरान आपको धन लाभ के लिए अधिक से अधिक प्रयास करने होंगे। आफिस के काम की
वजह से आप तनाव के शिकार हो सकते हैं।
कन्या राशि
वार्षिक राशिफल 2020 के कथनानुसार इस साल स्वास्थ्य के मामले में भाग्य
आपके साथ रहेगा। सारे साल आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस साल आपका
प्रेम जीवन भी बहुत अच्छा रहने की संभावना है क्योंकि अपने प्रेमी के प्रति
इस साल आप ईमानदार रहेंगे। इस साल आपके पार्टनर को उसके कार्यक्षेत्र में
पदोन्नति मिल सकती है जिससे घर में खुशियां आएंगी। आपके बच्चे भी इस साल
पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस राशि के छात्रों को इस साल कोई उपलब्धि
मिलने की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से भी आपको इस साल लाभ मिलने के पूरे
आसार हैं। साल 2020 में आपके दोस्त भी कई कामों में आपका साथ निभाएंगे।
तुला राशि
तुला राशि के जातक यूं तो स्वास्थ्य की दृष्टि से मजबूत रहते हैं लेकिन
इस वर्ष आपका स्वास्थ्य कमजोर रहने की संभावना है। पेट और मानसिक रोग आपको
इस वर्ष खासा परेशान करेंगे। परिवार में इस साल आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला
रहेगा। जिसके चलते आप कुछ दिनों के लिए मायके जाएंगे। साझेदारी में बिजनेस
करने वाले अलर्ट हो जाएं ,क्योंकि पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है। वैवाहिक लोगों का जीवन
साल की शुरुआत में काफी नाजुक रहेगा लेकिन बाद में सब सही हो जाएगा। आपकी
संतान को जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए अधिक परिश्रम करना होगा और इसके
लिए उन पर काफी पैसा भी खर्च करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातक इस
वर्ष विदेश जा सकते हैं। साल के अंतिम महीनों में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी
होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल की शुरुआत अच्छी होगी लेकिन मध्य थोड़ा
कठिन रहेगा। साल की शुरुआत में आपकी सैलेरी बढ़ सकती है या आपको विदेश जाने
का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति साल के मध्य में थोड़ी खराब हो सकती
है। लेकिन सिंतबर महीने क बाद सब सही हो जाएगा। वैवाहिक लोगों का जीवन
अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ इस साल आप अच्छा वक्त बिताएंगे। जो लोग
अविवाहित हैं उनकी इस साल शादी होने के योग हैं। आपके परिवार में किसी बात
को लेकर तनातनी या झगड़े की संभावना हो सकती है, आपकी कटु वाणी इसका सबसे
बड़ा कारण बनेगी। इसलिए यदि आप चाहते हैं रिश्ते बने रहें तो धैर्य से काम
लें और अपनी भाषा को मधुर करें। दसवीं और बारहवीं के छात्रों को इस साल
मनचाहा रिजल्ट मिलेगा और मनचाहे कॉलेज में एडमिशन भी मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को साल 2020 में करियर के लिहाज से काफी मेहनत करने
की जरूरत है। साल की शुरुआत में नौकरी को खतरा हो सकता है लेकिन बाद में
स्थिति सही हो जाएगी। इस साल परिवार के सदस्यों के साथ आपका खासा विवाद हो
सकता है। हालांकि जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। आर्थिक स्थिति साल के
शुरुआत में थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहेगी लेकिन साल के मध्य में पैसा आएगा। हालांकि आपके पास
पैसों की कोई कमी नहीं रहती है। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि आपके
हाथ में पैसा टिकता नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को साल
2020 से निराशा हो सकती है। जबकि सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों
को इस वर्ष अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से से धनु राशि के
जातक खुद को बहुत खुशकिस्मत महसूस करेंगे। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से
छुटकारा मिलेगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों का करियर साल की शुरुआत में काफी अच्छा रहेगा। नौकरी के
नए अवसर आपको मिलेंगे। नए प्रोजेक्ट के सिलसिले में आप अपने बॉस के साथ
विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। पैसों की कमी इस वर्ष आपको बिलकुल महसूस नहीं
होगी। परिवार में आपका औहदा बढ़ने के साथ ही जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य की ओर से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आपको जीवन से जुड़े कई
मोर्चों पर काफ़ी मेहनत करनी होगी। प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा और जो लोग
अविवाहित हैं उनकी इस साल शादी हो सकती है। संतान की ओर से इस साल आपको
अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन काफी हद तक अच्छा रहेगा और आपको मान
तथा सम्मान की प्राप्ति होगी। साल के अंत में आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती
है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को साल 2020 में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। अगर किसी यात्रा पर जाते हैं तो डॉक्टर
द्वारा बताई गई दवाओं को जरूर साथ ले जाएं। आमदनी बढ़ने के साथ ही खर्चों
में भी वृद्धि होगी। इस साल आपको अध्यात्म से जुड़े हुए अनेक अच्छे अनुभव
मिलेंगे। परिवार के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।
स्कूल और कॉलेज स्तर के विद्यार्थियों को इस साल काफी मेहनत करने की जरूरत
है। हालांकि अपने देश में शिक्षा प्राप्त करने वालों की इच्छा पूरी हो सकती
है। संतान की ओर इस साल आपको निराशा हाथ लगेगी।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह साल शुभ है। इस साल आप नौकरी छोड़कर अपना
व्यवसाय शुरू कर सकते हैं जिसमें आपको काफी तरक्की मिलेगी। इस साल आप नए
दोस्त बनाएंगे। ये दोस्त आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में अहम भूमिका
निभाएंगे। जमीनी मामलों को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। लेकिन आप
अपनी सूझबूझ के कारण सब सही कर लेंगे। बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद आपको
प्राप्त होगा जिसके कारण आपके बिगड़ते काम भी बनने लगेंगे। आर्थिक स्थिति
इस साल मजबूत होगी।
Comments
Post a Comment